आजमगढ़, फरवरी 17 -- आजमगढ़, संवाददाता। 27 अप्रैल 1999 को मुबारकपुर कस्बे में हुए चर्चित दंगे के मामले में सोमवार को जिला जज की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने 12 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही प्रत्येक दोषी पर 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। इससे पहले 13 फरवरी को सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने सभी 12 आरोपियों को दोषी करार दिया था। सजा के बिंदु पर बहस के बाद सोमवार को अदालत ने निर्णय सुनाया। मामला 27 अप्रैल 1999 का है, जब मुबारकपुर में शिया समुदाय के एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई थी। हत्या की घटना के बाद क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव फैल गया और देखते ही देखते दंगा भड़क उठा। कई दिनों तक चले उपद्रव और हिंसा में कुल 17 लोगों की जान चली गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। घटना के बाद पुलिस ने विभिन्न धा...