आजमगढ़, जनवरी 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। जहानगंज के धनहुआ गांव में सोमवार रात मुठभेड़ में अंतरराज्यीय शराब तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने घायल शराब तस्कर सहित दो को गिरफ्तार किया है। उनके पास से डीसीएम पर लदे 60 पेटी अंग्रेजी शराब, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। शराब की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताईजा रही है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि सोमवार की रात में सूचना पर पुलिस ने भुजही मोड़ पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की। जहानागंज की ओर से एक संदिग्ध डीसीएम आती दिखाई दी। रुकने का इशारा करने पर चालक बैरियर को टक्कर मारते हुए तेज चिरैयाकोट की ओर भागने लगा। धनहुआ गांव में डीसीएम ईंट के ढेर में फंसकर बंद हो गई। पुलिस ने चारों तरफ से वाहन को घेर लिया। डीसीएम में सवार दो लोग फायर करते हुए पैदल भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में दाएं पैर में गोली लगने से कुंदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.