लखनऊ, जून 13 -- UP Government: यूपी में टीबी (ट्यूबरक्लोसिस) के लिहाज से अधिक संवेदनशील गांवों में डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाएगी। ऐसे आजमगढ़, जौनपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, देवरिया और कुशीनगर जिले के गांवों में आयुष्मान शिविर लगाए जाएंगे। यूपी में उच्च जोखिम वाले कुल गांवों की संख्या 26 हजार से अधिक है। इनमें पांच जिले ज्यादा संवेदनशील हैं। इनकी हर दिन समीक्षा होगी। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित कुमार घोष ने यह निर्देश प्रदेश में चल रहे 100 दिनी टीबी मुक्त विशेष अभियान की समीक्षा करते हुए सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को दिए हैं। समीक्षा में पाया गया कि आजमगढ़, जौनपुर, बस्ती व सिद्धार्थनगर में उच्च जोखिम गांवों का कवरेज 36% के आसपास हुआ है। इसके अलावा देवरिया व कुशीनगर में भी औसत से कम कवरेज हुआ है। अभियान में केवल 18 दिन शेष हैं। इन...