घाटशिला, अप्रैल 17 -- गालूडीह। गालूडीह रेलवे फाटक की मरम्मत का कार्य बुधवार से चल रहा है जो शुक्रवार तक चलेगा। इसे लेकर रेलवे की ओर से नोटिस बोर्ड भी रोड में लगा दिया गया है। इसके साथ ही 500 मीटर दूर दो छोर में कर्मचारी नियुक्त कर दिया गया है। वाहनों को फाटक बंद होने की सूचना देते रहेंगे। बता दें कि बुधवार सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक फाटक मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। उसके बाद फाटक खोल दिया जाता है। यह लगातार शुक्रवार शाम 5 बजे तक चलेगा। फाटक के बंद होने से मोटरसाइकिल सवार, कार सवार, साइकिल सवार को अतिरिक्त दूरी तय कर फाटक के इस पार से उस पार जाना पड़ रहा है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.