आछासं की बैठक में प्रखंड कमेटी गठन पर बनी सहमति
गुमला, मई 27 -- विशुनपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित पड़हा भवन में बुधवार को बिरसा उरांव की अध्यक्षता में आदिवासी छात्र संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार और प्रखंड कमेटी गठन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि31 मई को विशुनपुर में आदिवासी छात्र संघ की विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी समिति का गठन किया जाएगा।बिरसा उरांव ने कहा कि आदिवासी छात्र संघ का विस्तार पूरे राज्य में किया जा रहा है। संगठन को मजबूत बनाकर आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करना संघ का मुख्य उद्देश्य है।मौके पर जतरू उरांव, डॉ. सुशील कुमार मिंज, गुरुदेव उरांव, विजय बिलसन कच्छप, बस्नु उरांव, सूर्यकांत भगत, चंद्रशेखर उरांव, जयमंती उरांव समेत कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.