आचार संहिता में पैक्स गोदाम स्वीकृति पर घिरे डीसीओ
सुपौल, मई 25 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता पैक्स चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता प्रभावी रहने के बावजूद गोदाम निर्माण योजना स्वीकृत करने के मामले में डीसीओ संतोष कुमार घिरते नजर आ रहे हैं। शिकायत के बाद हुई संयुक्त जांच में डीसीओ को प्रथम दृष्ट्या दोषी माना गया है। इसके बाद डीएम सावन कुमार ने सहकारिता विभाग, बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार और निबंधक सहयोग समिति को रिपोर्ट भेजकर नियमानुसार कार्रवाई की अनुशंसा की है। मामला छातापुर प्रखंड के बलुआ पैक्स से जुड़ा है। दरअसल, जनसुराज जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने आरोप लगाया था कि पैक्स चुनाव के दौरान वर्तमान अध्यक्ष को लाभ पहुंचाने के लिए डीसीओ द्वारा अपने पद का दुरुपयोग किया गया और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए गोदाम निर्माण योजना स्वीकृत की गई। शिकायत मिलने के बाद डीएम सावन कुमार ने त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.