धनबाद, फरवरी 3 -- धनबाद। महाराणा प्रताप स्मारक समिति ट्रस्ट की बैठक सोमवार को न्यू कार्मिक नगर में हुई। निर्णय लिया गया कि नगर निगम चुनाव के कारण आचार संहिता लग गई है। इसलिए आगामी आठ फरवरी को महाराणा प्रताप की प्रतिमा के लोकार्पण को स्थगित किया जाता है। जानकारी देते हुए ट्रस्ट के महासचिव सुधीर प्रसाद सिंह ने कहा कि अब नौ मई 2026 को महाराणा प्रताप की जयंती पर ही प्रतिमा लोकार्पण होगा। बैठक में अरुण कुमार सिंह, अतुल प्रसाद सिंह, सुधीर प्रसाद सिंह, अभिमन्यु सिंह, राजेंद्र सिंह, देवनाथ सिंह, राममोहन सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.