धनबाद, मार्च 18 -- धनबाद। 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए न्यायालय के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अर्पिता नारायण की अदालत में मंगलवार को हुई। इस दौरान धनबाद सांसद ढुलू महतो हाजिर नहीं थे। अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 10 अप्रैल निर्धारित की। धनसार थाने में ढुलू महतो, सोना रजक, मनोज चौहान, विनोद कुमार चौहान व संजय चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने अनुसंधान के बाद आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप-पत्र दायर किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.