बिहारशरीफ, जून 1 -- आचार संहिता उल्लंघन में वारंटी धराया शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में सात वर्षों से फरार चल रहे आरोपी व एक दवाखाना के कम्पाउंडर को नगर थाने की पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी शहर के सतबिगही मोहल्ला निवासी हरेंद्र नाथ हलधर का पुत्र सुगम हलधर बताया गया है। छापेमारी का नेतृत्व नगर थाना में तैनात एएसआई पंकज कुमार सिंह ने की। पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 2019 में संपन्न लोक सभा चुनाव के दौरान गिरफ्तार कंपाउंडर के खिलाफ नगर थाना में आदर्श आचार संहिता की प्राथमिकी दर्ज की गई थीं। यह भी पढ़ें- कांड का प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार इसके आलोक में सीओ द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...