आचार संहिता उल्लंघन मामले में सीमा द्विवेदी दोषमुक्त
जौनपुर, अप्रैल 7 -- जौनपुर, संवाददाता। राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी के खिलाफ पंवारा थाने में दर्ज चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में कोर्ट ने दोषमुक्त करार दिया है। इस मामले में कुल 12 आरोपियों का नाम था। फैसला एसीजेएम अनुज कुमार जौहर की अदालत में सुनाया गया। सरकारी वकील ने समाजहित और राज्यहित में मुकदमा वापस लने की अर्जी दी थी। सात मार्च 2017 को मुख्य आरक्षी दीपचंद राम ने तहरीर देकर पंवारा थाने में आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस विवेचना में सीमा द्विवेदी व 11 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। मामला गवाही में चल रहा था। जिरह के दौरान प्रकाश में आया की सीमा द्विवेदी मौके पर मौजूद नहीं थीं। जिन लोगों को मौजूद होना बताया गया उनके पास से कोई चुनाव प्रचार सामग्री तथा पोस्टर, बैनर,माइक, झंडा आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.