बागपत, अप्रैल 3 -- लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज हुए आदर्श अचार संहिता के उल्लंघन के दो मुकदमों में अदालत ने बागपत सांसद डा. राजकुमार सांगवान को दोषमुक्त किया है। एक मुकदमे में उनके साथ तत्कालीन रालोद के खेकड़ा नगर अध्यक्ष सुधीर धामा भी दोष मुक्त हुए है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष तोमर ने बताया कि 11 अप्रैल 2024 को एफएसटी प्रभारी एवं सहायक अध्यक्ष अरविंद कुमार ने खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि लोक सभा प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सांगवान ने 20-25 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचकर ग्राम अहमदनगर स्थित शिव मंदिर में जनसभा की। काफिले में शामिल गाड़ियों में करीब 100 व्यक्ति सवार थे। इतने अधिक व्यक्तियों को साथ लेकर चलना और सभा करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। इसी तरह एफएसटी प्रभारी एवं सहायक अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने ...