आचार संहिता उलंघन के दो मुकदमों में पूर्व सांसद को मिली राहत
आजमगढ़, मई 31 -- आजमगढ़, संवाददाता। एमपी एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट के जज अनुपम कुमार त्रिपाठी ने अभियोजन पक्ष के प्रार्थना पत्र पर पूर्व सांसद नीलम सोनकर एवं अन्य के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन के दो मुकदमों को वापस लेने की अनुमति दे दी है।नीलम सोनकर के अधिवक्ता विश्व दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व सांसद नीलम सोनकर एवं अन्य के विरुद्ध बरदह थाना में लोकसभा चुनाव के समय 19 अप्रैल 2009 को और देवगांव कोतवाली में लोकसभा चुनाव के समय 20 मार्च 2014 को आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मुकदमा एमपी एमएलए कोर्ट में गवाही की प्रक्रिया में चल रहा था। इस बीच में राज्य सरकार ने सांसद, विधायकों पर से आचार संहिता उल्लंघन,चक्का जाम जैसे छोटे मामलों में मुकदमा वापस लेने की अनुमति मांगी। इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.