हल्द्वानी, अप्रैल 29 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब पिलाने के आरोप में एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी आचार की दुकान की आड़ में शराब पिला रहा था।बुधवार शाम गश्त के दौरान काठगोदाम पुलिस की चीता टीम ने नरीमन पेट्रोल पंप के पास फुटपाथ पर स्थित आचार की दुकान पर छापेमारी की। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां बैठा एक ग्राहक पुलिस को देखकर भाग निकला। मौके से बीयर की एक चौथाई भरी बोतल, प्लास्टिक का गिलास और खुला हुआ मूंग दाल का पैकेट बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने दुकानदार को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम अरुण सोनकर (26 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 27, गांधीनगर, वनभूलपुरा बताया। पूछताछ में अरुण ने कहा कि वह अचार बेचने के साथ-साथ यहां शराब भी पिलाता है। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.