आचार्य श्रीराम शर्मा की पुस्तकें आकर्षण का केंद्र
बांदा, अप्रैल 6 -- बांदा। अतर्रा कस्बे के रघुनाथ भवन, रामलीला मैदान में गायत्री परिवार की ओर से विराट पुस्तक मेला लगाया गया है। मेले में गायत्री परिवार के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित 3200 से अधिक पुस्तकों का विशाल संग्रह आकर्षण का केंद्र है। पुस्तक मेले के आठवें दिन पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने आरती की तथा प्रदर्शित साहित्य का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य का साहित्य समाज के चिंतन और विचारों को सकारात्मक दिशा देने का सर्वोत्तम माध्यम है। ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों और युवाओं में अच्छे संस्कार, अनुशासन और आदर्श जीवन मूल्यों के विकास के लिए आचार्य का साहित्य अत्यंत उपयोगी है। महेंद्र गुप्ता, पूर्व प्राचार्य डॉ.डी.के. द्विवेदी, डॉ. वीरेन्द्र दीक्षि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.