दरभंगा, मई 15 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि में सत्र नियमित करने को लेकर विशेष कवायद चल रही है। आचार्य व शास्त्री के विभिन्न सत्रों की परीक्षा अभी चल ही रही है, जबकि इन कक्षाओं की अगली परीक्षा समेत शिक्षा शास्त्री के लिए पंजीयन व परीक्षा फॉर्म की तिथि निर्धारित कर दी गई है। इससे विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र नियमितीकरण का रास्ता साफ होगा। पीआरओ डॉ. निशिकांत ने बताया कि आचार्य द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2024-26 के छात्र 15 से 18 मई तक सामान्य शुल्क के साथ परीक्षावेदन कर सकते हैं, जबकि 19 से 21 मई तक सामान्य विलम्ब शुल्क के साथ तथा 22 व 23 मई को विशेष विलम्ब शुल्क जमा कर छात्र फॉर्म भर सकते हैं। यह भी पढ़ें- नालंदा कॉलेज में बीएड की आंतरिक परीक्षा शुरू आचार्य के इसी सत्रों की आंतरिक परीक्षा आयोजित कर 21 मई तक दो प्...