बागपत, फरवरी 16 -- बिनौली। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना में आचार्य विमर्श सागर महाराज का रात्रि विश्राम रहेगा। महाराज श्री के पधारने से श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अनिल आर्य एवं उप प्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स ने महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। महाराज श्री ने अपने ओजस्वी प्रवचनों के माध्यम से धर्म, संस्कार, संयम एवं सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके प्रेरणादायी संदेशों से उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए। मंगलवार को प्रात: महाराज श्री बिनौली के लिए विहार करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.