भागलपुर, फरवरी 19 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महामुनिराज का द्वितीय समाधि दिवस बुधवार को श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। कोतवाली चौक स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर और कबीरपुर, नाथनगर स्थित श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र और 20 पंथी मंदिर में भी आचार्य श्री विद्यासागर जी का पूजन कर अष्ट द्रव्य का अर्घ भाव सहित अर्पित किया गया। सिद्ध क्षेत्र के क्षेत्र मंत्री श्री सुनील जैन ने बताया कि उनकी साधना और शिक्षाएं हमें सदैव प्रेरित करती रहेंगी। अध्यक्ष विजय जैन, महामंत्री पदम जैन, सुमित बड़जात्या, राजीव जैन, अशोक पाटनी, रीतू जैन, संदीप जैन, ज्ञानवीर जैन, सुनील काला, पंकज जैन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.