हजारीबाग, फरवरी 18 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता । परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज का द्वितीय समाधि स्मृति दिवस बुधवार को हजारीबाग दिगंबर जैन समाज द्वारा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज ने आचार्य श्री के करुणा और कर्तव्य के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6:00 बजे श्री दिगंबर जैन के दोनों मंदिरों में विशेष पूजन, अर्चन एवं अभिषेक के साथ हुआ। आचार्य श्री के त्यागपूर्ण जीवन को याद करते हुए श्रद्धालुओं ने उनके चरणों में अपनी श्रद्धा निवेदित की। मानव सेवा के संकल्प के साथ सुबह 11:00 बजे एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन बड़ा बाजार जैन भवन में किया गया, जो आचार्य श्री की जीव दया की भावना को समर्पित रहा, जिसमें युवाओं और समाज के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.