बदायूं, मार्च 4 -- बिल्सी। आर्य समाज गुधनी के आचार्य संजीव रूप जनपद में होली के अवसर पर विशेष हवन सामग्री के पैकेट वितरित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। इसी क्रम में वह दहगवां पहुंचे, जहां दो स्थानों पर संचालित योग कक्षाओं में पहुंचकर उन्होंने होली के आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान उपस्थित लोगों को हवन सामग्री के पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पति सुभाष चंद्र गुप्ता ने आचार्य संजीव रूप का अभिनंदन किया। योगाचार्य हरेंद्र आर्य ने नगर में भ्रमण कराकर अनेक लोगों तक होली की सामग्री पहुंचाई। अभियान के तहत सहसवान, गुधनी, खौंसारा, बैरमई खुर्द, जरसेनी, बांस बरोलिया, गडरपुरा, बमेढ़, वजीरगंज, सूरजपुर, सदरपुर, बैरमई सहित कई गांवों में भी सामग्री का वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...