बदायूं, मई 18 -- नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्या भारती परिचय एवं लक्ष्य बोध कार्यक्रम के अंतर्गत आचार्य प्रशिक्षण शिविर का गरिमामय उद्घाटन हुआ। संगठन मंत्री हरिशंकर, प्रदेश निरीक्षक यशवीर, प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख अजय और प्रधानाचार्य संजीव कुमार यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में विद्या भारती ब्रज प्रांत के शिक्षण प्रशिक्षण प्रमुख अजय नवीन आचार्यों को प्रशिक्षण के महत्व और उसकी आवश्यकता को विस्तार से समझाया। इसके पश्चात, संगठन मंत्री हरिशंकर ने विद्या भारती की कार्यपद्धति, वर्ग के महत्व और भारतीय संस्कृति आधारित शिक्षा व्यवस्था पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्या भारती शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करती है। मंच का संचालन कृष्ण चंद्र गांधी इंटर कॉलेज के प्रध...