नोएडा, मई 21 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। प्रशांत अद्वैत फाउंडेशन के संस्थापक प्रशांत त्रिपाठी (आचार्य प्रशांत) को सोशल मीडिया पर से जान से मारने की धमकी मिली है। इस संबंध में डीसीपी को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई है। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। फाउंडेशन की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि 19 अप्रैल 2026 को एक यूट्यूब हैंडल के माध्यम से धमकी मिली। आरोप है कि इसमें बंदूक का उल्लेख करते हुए आचार्य प्रशांत की हत्या करने की बात कही गई है। फाउंडेशन की ओर से यह भी बताया गया कि मामले की शिकायत पूर्व में थाना नॉलेज पार्क में दी जा चुकी है। यह भी पढ़ें- प्रशांत अद्वैत फाउंडेशन के संस्थापक को मिली धमकी, मुकदमा दर्ज डीसीपी को भेजे गए प्रार्थना पत्र में मांग की गई है कि संबंधित साइबर सेल को तत...