आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती पर प्रतियोगिताओं का आयोजन
बिहारशरीफ, अगस्त 7 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय एसयू कॉलेज के स्नातकोत्तर रसायन विज्ञान विभाग में शुक्रवार को आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती एवं राष्ट्रीय रसायन विज्ञान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. शिवचंद्र सिंह एवं विभागाध्यक्ष डॉ. संदीपा इंद्रा ने किया। इस अवसर पर ई-प्रश्नोत्तरी, पोस्टर एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 900 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। ई-प्रश्नोत्तरी में जीवन प्रकाश, गौरव कुमार और नीलम संध्या संयुक्त रूप से प्रथम रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में रिया कुमारी प्रथम, आशियाना प्रवीण द्वितीय तथा राकेश कुमार तृतीय रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में शुभम तिलक राज प्रथम, विनोद कुमार द्वितीय और पल्लवी राज तृतीय स्थान पर रहीं। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: साइंस क्विज में निशांत पहले, भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.