रांची, मार्च 19 -- अनगड़ा,प्रतिनिधि। श्रीराम मंदिर परिसर जोन्हा में गुरुवार को आयोजित भव्य श्रीराम कथा के पहले दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। गांव के बुजुर्गों ने पंडाल का उद्घाटन किया। विंध्याचल से पधारे कथा व्यास आचार्य धर्मराज शास्त्री ने पुरुषोत्तम श्रीराम के दिव्य जीवन और उनके उच्च आदर्शों पर प्रकाश डाला। प्रथम सोपान में उन्होंने 'बालकांड' का भावपूर्ण वर्णन करते हुए प्रभु श्रीराम के प्राकट्य, उनके बाल्यकाल और गुरु वसिष्ठ के सान्निध्य में प्राप्त शिक्षा के मार्मिक प्रसंगों को सुनाया। कहा कि श्रीराम केवल एक राजा नहीं, बल्कि त्याग, मर्यादा और सनातन धर्म के जीवंत प्रतीक हैं। उनके जीवन का प्रत्येक क्षण समाज को सही मार्ग दिखाने वाला है। आयोजन समिति के अध्यक्ष बलराम साहू ने बताया कि यह संगीतमय राम कथा रामनवमी तक चलेगी, जिसमें प्रतिदिन प्...