आचार्य तृतीय सेमेस्टर की कक्षा शुरू
दरभंगा, जुलाई 2 -- दरभंगा। शैक्षणिक पंचांग के अनुसार संस्कृत विश्वविद्यालय में आचार्य तृतीय सेमेस्टर (2024-26) के छात्रों का वर्गारंभ बुधवार से कर दिया गया। मौके पर कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय ने उत्साहवर्धन करते हुए छात्रों को कौशल आधारित शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कर्म यानी क्रियाशीलता एवं कौशल को प्रधानता देने को कहा। साथ ही नम्रता से विद्याग्रहण करने पर भी बल दिया। पीआरओ निशिकांत ने बताया कि वर्ग आरंभ होने से छात्र काफी उत्साहित व खुश थे। इसके लिए ऑनलाइन मीटिंग भी रखी गयी थी । जिसमें कुलपति ने सभी प्राध्यापकों को भी पठन-पाठन के नए टिप्स दिए। यह भी पढ़ें- Banka News: पीबीएस कॉलेज में सेमेस्टर-1 के छात्रों का हुआ सत्रारम्भ, राज्यपाल से हुए रूबरू पीबीएस कॉलेज में सेमेस्टर-1 के छात्रों का हुआ सत्रारम्भ, राज्यपाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.