प्रयागराज, सितम्बर 29 -- उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग के विज्ञापन संख्या 06/2026 में संस्कृत विषय की अर्हता में केवल 'स्नातकोत्तर संस्कृत' का उल्लेख किए जाने से आचार्य डिग्रीधारी अभ्यर्थियों में असमंजस है। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से आचार्य की डिग्री लेने वाले अभ्यर्थी अर्हता को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने आयोग के अध्यक्ष को पत्र भेजकर स्थिति स्पष्ट करने का अनुरोध किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...