मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आचार्य जानकीवल्लभ शास्त्री की 15वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को आचार्य जानकी वल्लभ शास्त्री न्यास द्वारा स्मृति पर्व का आयोजन किया गया। आयोजन निराला निकेतन में हुआ। मुख्य अतिथि डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि यह चौथा मौका है, जब मुझे इस परिसर में आने का अवसर मिला है। इस परिसर में पूर्व में पृथ्वीराज कपूर, सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' जैसे महान लोग आ चुके हैं। इस स्थान पर आने से सकारात्मक व साहित्यिक ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने इस न्यास से सामान्य जनमानस, छात्र व शोधार्थी को जोड़ने पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि यह समय शास्त्री जी के महान जीवन एवं कृतित्व को स्थापित करने का है।मुख्य वक्ता प्रो. रविंद्र उपाध्याय ने आचार्य जी के साहित्यिक योगदान पर व्याख्यान...