दरभंगा, जुलाई 11 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। लोकभवन, पटना के दिशा-निर्देश तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में दो वर्षीय आचार्य के प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर का पाठ्यक्रम निर्माण अंतिम चरण में है। कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय की अध्यक्षता में स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों के मार्गनिर्देशन में तैयार पाठ्यक्रम को 14 जुलाई को प्रस्तावित विद्वत परिषद की बैठक में अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। विद्वत परिषद की हरी झंडी मिलते ही पाठ्यक्रम को विभिन्न प्राधिकारों से अनुशंसित कराया जाएगा। इसके बाद स्वीकृति के लिए बिहार राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद, पटना को भेजा जाएगा और वहां से अनुमोदन प्राप्त होते ही इसे लोकभवन, पटना भेजा जाएगा। कुलाधिपति की स्वीकृति प्रदान होते ही नवनिर्मित आचार्य पाठ्यक्रम संस्...