पूर्णिया, अप्रैल 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।थाना चौक स्थित सरस्वती शिशु मंदिर एवं सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में गुरुवार से त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ अत्यंत गरिमामय वातावरण में हुआ। इस कार्यशाला में विद्यालय के आचार्य, दीदी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक रौशन सिंह राणा, विद्यालय सचिव वीरेंद्र कुमार मेहता, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य सरोज कुमारी एवं सरस्वती शिशु मंदिर की प्रधानाचार्य मेनका कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ किया गया। कार्यशाला के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए रौशन सिंह राणा ने कहा कि इस त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आचार्यों के शिक्षण कौशल का समग्र विकास करना है। प्रधाना...