लोहरदगा, मार्च 31 -- लोहरदगा, संवाददाता। शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा में आचार्य कार्यशाला के दूसरे दिन बेहतर शिक्षा पर चर्चा हुई। प्रथम सत्र में अपना विद्यालय सर्वश्रेष्ठ कैसे बने विषय पर प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास ने विस्तारपूर्वक चर्चा की। द्वितीय सत्र में आचार्य राजीव कुमार सिंह ने नवीन शैक्षिक तकनीक का प्रयोग एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।तृतीय सत्र में प्रधानाचार्य की उपस्थिति में समय-सारणी, विद्यालय की कार्ययोजना, बाल विकास, आचार्य विकास एवं प्रांत की कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। चतुर्थ सत्र में पाठ्यक्रम के क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया गया।पंचम सत्र में गुमला विभाग प्रमुख ओमप्रकाश सिन्हा उपस्थित थे। संस्कृति ज्ञान परीक्षा, संस्कार केंद्र, अध्यापन कौशल के विकास पर चर्चा। सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.