लोहरदगा, दिसम्बर 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। जिले के नवनियुक्त सहायक आचार्यों की दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला शनिवार को डायट चिरी में संपन्न हुई। डायट प्राचार्य -सह-डीएसइ लोहरदगा अभिजीत कुमार के मार्गदर्शन में जेसीईआरटी की वार्षिक कार्य योजना के अनुरूप जिले के विद्यालयों में सकारात्मक वातावरण निर्माण के लिए आचार्यों का मार्गदर्शन और अभिप्रेरण किया गया। प्रभारी प्राचार्या अमृता सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षण कौशल में दक्षता आवश्यक है। वर्त्तमान दौर में शिक्षकों को तकनीक ज्ञान के साथ-साथ निरंतर नवीनतम कौशल में पारंगत होने की जरूरत है। सभी नवचयनित ऊर्जावान शिक्षकों को उत्प्रेरित करते हुए भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार रहने का सुझाव दिया। प्रतिभागियों के साथ प्रोजेक्ट इम्पैक्ट एनइपी 2020 की विविध गतिवि...