आचार्या साधना दास को दी गई विदाई
रांची, जून 30 -- रांची। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा में मंगलवार को विद्यालय की आचार्या साधना दास के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें विदाई दी गई। साधना दास ने 1986 में विद्यालय में पीआरटी चित्रकला एवं हिंदी के पद पर योगदान दिया। विद्यालय के मंत्री एस वेंकट रमण ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अध्यक्ष नरेन्द्र देव गोस्वामी, सुनील दत्त सिंह, नर्मदेश्वर मिश्र, अशोक कुमार, आशीष नाथ शाहदेव प्राचार्य ललन कुमार, उप प्राचार्य मीना कुमारी आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News आदर्श मध्य विद्यालय में शिक्षिका को दी भावभीनी विदाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.