प्रयागराज, दिसम्बर 6 -- आचार्यबाड़ा के दोनों गुट के संत, महात्माओं ने शनिवार को सर्व सम्मति से जमीन आवंटन की सहमति के बाद भूमि पूजन किया। जमीन माघ मेला क्षेत्र के गंगोली शिवाला मार्ग से वितरित करने का काम शुरू हुआ। पहले दिन 40 बीघा जमीन आवंटित कर दी गई है। जिसके बाद संतों ने वेंडर से मुलाकात कर सामान उठवाने का काम शुरू कर दिया है। रविवार से शिविर लगने का काम शुरू कराया जाए और बाकी बची जमीन का भी आवंटन रविवार को पूरा कर लिया जाएगा। आचार्यबाड़ा को जमीन आवंटन गंगोली शिवाला मार्ग, ओल्ड जीटी रोड के आगे तक किया जाएगा। इस दौरान जगद्गुरु स्वामी घनश्यामाचार्य, स्वामी अखिलेशाचार्य, स्वामी देवाचार्य, स्वामी श्रीराम प्रपन्नाचार्य, जगद्गुरु स्वामी अच्युत प्रपन्नाचार्य, जगदगुरु डॉ. कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य आदि संत शामिल हुए। सबसे पहले गंगोली शिवाला मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.