वाराणसी, सितम्बर 4 -- वाराणसी। अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र (आईयूसीटीई) में शुक्रवार को 'आचार्यत्व : प्रज्ञा में प्रतिष्ठित' विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि पिछले सौ वर्षों से हम सभी के लिए शिक्षा के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। ऐसे में यह विचार करना आवश्यक है कि इस व्यापक शैक्षिक लक्ष्य में 'आचार्यत्व' की अवधारणा किस प्रकार और कहां प्रभावी रूप से समाहित हो सकती है। उन्होंने कहा कि आचार्यत्व को प्रत्येक उपयुक्त स्थान पर, जहां वास्तव में इसकी आवश्यकता हो, सार्थक रूप से जोड़ा जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- बीएचयू में अकादमिक नेतृत्व और संस्थागत उत्कृष्टता प्रशिक्षण इसे अनावश्यक रूप से या केवल औपचारिकता क...