आचार्यगण समता प्रतियोगिता में लहराया परचम
मथुरा, फरवरी 17 -- विद्या भारती ब्रज प्रांत द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर आगरा में आयोजित प्रांत स्तरीय आचार्यगण समता प्रतियोगिता में नगर के परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर के शिक्षकों ने आचार्य वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अर्जित किया। विद्यालय प्रधानाचार्य विपिन कुमार शर्मा ने कहा कि समता प्रतियोगिता में प्राप्त यह उपलब्धि विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। हमारे शिक्षकों ने अनुशासन, एकाग्रता और आत्मविश्वास के साथ अभ्यास कर यह सिद्ध कर दिया कि निरंतर परिश्रम से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। अरुण दीक्षित ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रांत के पांच विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षिकाओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में परमेश्वरी देवी धानुका सरस्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.