बदायूं, मार्च 15 -- बदायूं। शहर के भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित श्रीराम कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। कथा व्यास सामाजिक संत रवि समदर्शी महाराज ने रामकथा की महिमा बताते हुए कहा कि यह जीवन को मर्यादित और आचरण को पवित्र बनाती है। श्रीराम कथा में शिव-सती प्रसंग, राजा दक्ष द्वारा शिव का अपमान, सती का देह त्याग और सप्तऋषियों द्वारा माता पार्वती की परीक्षा जैसे प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा में प्रयागराज, नीलांचल और कैलाश पर्वत पर सुनाई गई प्राचीन रामकथाओं का भी उल्लेख हुआ। इस मौके पर यजमान प्रधानाचार्य एससी मिश्रा, रामबहादुर पाण्डेय, वाचस्पति मिश्र, केके उपाध्याय, केएल गुप्ता, लीला पाण्डेय, राहुल पाण्डेय, कुसुम सक्सेना, अमित पाण्डेय, उत्पल विजय, आयुष भारद्वाज, आदित्य गुप्ता और अंकुश आदि मौजूद रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.