आग से 9.5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
मऊ, अप्रैल 2 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में गुरुवार को गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने की तीन अलग-अलग घटनाएं हुई। इसमें में कुल मिलाकर लगभग 9.5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। दो मामले सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डुमरांव और कुम्भापुर गांव में हुई। जबकि तीसरा घोसी कोतवाली क्षेत्र के उसरी खुर्द गांव में हुई। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने घंटों कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डुमरांव में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ग्रामीण घरों से बाल्टी लेकर दौड़ पड़े। वहीं सूचना पर फायर बिग्रेड भी पहुंच गई। लेकिन आग की इतनी तेज थी तेजी आगे बढ़ रही थी, जिससे ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जब तक आग बुझाई गई तब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.