झांसी, मार्च 27 -- कोतवाली गरौठा थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव बंगरा में शुक्रवार को भीषण घटना हुई। बिजली के तार में शर्किट से एक खेत में आग लग गई। धुआं और लपटों से आसपास हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक चार बीघा में फैली फसल जलकर राख हो चुकी थी। खेत का मंजर देख किसान बिलख पड़ा। गांव बंगरा निवासी किसान मुलायम ने अबकी अपने खेत में गेहूं की फसल बोई थी। इस वक्त खेत में फसल कटाई का काम चल रहा था। शुक्रवार दोपहर लोग काम कर रहे थे। तभी तारों से अचानक चिनगारी छूटी और फसल पर गिरी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, धुआं उठा और भक से आग लग गई। जिससे आसपास का इलाका दहल उठा। लोगों ने अपने साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, हाई ट्रेम्प्रचर और गर्म हवाओं से आग तेजी से फैली। देखते की देखते पूरी फसल धू-धकर जल ...