आग से 35 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख
अयोध्या, मार्च 31 -- अमानीगंज,संवाददाता। खंडासा थाना क्षेत्र के घटौली पूरे लुटई शुक्ल गांव में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में आने से 35 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड घंटों देरी से पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। जानकारी के मुताबिक दोपहर एक बजे अचानक रमाशंकर मिश्रा के बाग में आग लग गई जिसने पड़ोसी अशोक के गेहूं के खेत को भी अपने आगोश में ले लिया। देखते ही देखते आग तेज हवा के बीच पूरे क्षेत्र सिवान में फ़ैल गई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड घंटों देरी से पहुंची। इस बीच खंडासा पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर किसी तरह आग को बुझाया। बावजूद इसके आग की चपेट में आने से दुखीराम, उर्मिला देवी, श्रीनिवास, रमानिवास, कुलदीप शुक्ला, संदीप शुक्ला, मालती, रमेश कुमार, महेश कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.