सुल्तानपुर, अप्रैल 19 -- धनपतगंज। थाना क्षेत्र के अतरसुमा गांव के निकट महमंदीपुर गांव के सिवान से उठी आग में 200 बीघा से अधिक गेहूं की फसल व भूसा जलकर राख हो गया। आग का दायरा चार गांवों तक के खेतों में फैला था। फायर बिग्रेड की मदद से ग्रामीण घंटों मक्कत करने के बाद आग पर काबू पा सके। रविवार को दोपहर मझौवा गांव के सिवान में अचानक अज्ञात कारणों से उठी एक चिंगारी ने रौद्र रूप ले लिया।देखते ही देखते खेतो में जमा गेंहू की फसल व भूसा जलने लगे। आग बढ़ती गई जबतक ग्रामीण कुछ समझते आग सरयू मिश्र का पुरवा, कनैला,सेमरौना गांव की सिवान को भी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- आग से डेढ़ सौ बोझ गेहूं की फसल, दो सौ बीघा डंठल जला आग की सूचना मिलने पर आस पास के गांवों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण हाथ में बाल्टी लेकर घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े और आग बु...