चंदौली, अप्रैल 22 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धीना थाना क्षेत्र के नूरी ग्राम सभा के तम्बागढ़ गांव में बुधवार को गेहूं के ठूंठ में लगी आग ने समीप की बस्ती को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा के साथ खेतों से निकली चिंगारी से रिहायशी मड़ई और घरों तक पहुंच गई। देखते ही देखते पूरी की पूरी बस्ती आग की चपेट में आ गयी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।आग से एक नौ माह की बच्ची पल्लवी आंशिक रूप से झुलस गई है। आग की लपटों को देखकर स्थानीय ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। घटना के घंटों बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था। यह भी पढ़ें- आग लगने से फूस के 20 घर राख, शादी का खुशियां मातम में बदली, पेज 3 लीड मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने निजी संसाधनों के सहारे ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया।क्षेत्र के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.