आग से 20 बीघा गेहूं की फसल नष्ट
वाराणसी, अप्रैल 10 -- जक्खिनी (वाराणसी) संवाद। सीहोरवां दक्षिणी ग्राम सभा (राजातालाब) में में शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। करीब घंटे भर आग धधकती रही। जहां तक गेहूं की फसल थी, सब जल गई। कई किसानों की 20 बीघा फसल नष्ट हो गई। गांव में शुक्रवार दोपहर किसी कारण से एक खेत में आग लगी। तेज हवा से आग और तेजी से फैलती जा रही थी। बिजली कटी होने के कारण सीवान में जिनके सबमर्सिबल पंप थे, वे भी काम नहीं आ सके। किसान असहाय होकर अपनी फसल को जलता देखते रहे। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम नहीं पहुंची। आग बुझने के बाद डायल 112 की पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मुआयना किया गया। राम बिहारी सिंह की पांच बीघा, सुभाष चंद्र सिंह की साढ़े चार बीघा, ओंकार नाथ सिंह की साढ़े चार बीघा, देवेंद्र नारायण सिंह की डेढ़ बीघ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.