लखीमपुरखीरी, फरवरी 20 -- सिंगाही , संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव सिंगहा खुर्द में भीषण आग लगने से एक किसान का भारी नुकसान हो गया। बुधवार रात गांव के निवासी रामकुमार वर्मा के घर में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक घरवाले कुछ समझ पाते, उसने विकराल रूप धारण कर लिया। इस अग्निकांड में चार छप्पर, लगभग 20 कुंतल भूसा, लकड़ी सहित हजारों का रखा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। आग की लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर विगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद निजी संसाधनों और पानी की मदद से आग पर काबू पा लिया जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया और आग पड़ोस के अन्य घरों तक नहीं पहुंच सकी। घटना की जानकारी मिलते ही प्रधान प्रतिनिधि श्याम मोहन दीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.