चित्रकूट, अप्रैल 25 -- राजापुर। सरधुआ थाना क्षेत्र के भदेदू के मजरा जमौली हार में शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे अचानक आग ने तेज हवा की वजह से भीषण रुप ले लिया। आग ने देखते ही देखते आसपास के खेतों में रखे भूसे के ढेर, कटी फसल व पाइपों को जलाकर खाक कर दिया। करीब एक दर्जन किसानों का आग से नुकसान बताया जा रहा है। दोपहर के समय खेतों में थ्रेसिंग के बाद रखे भूसे में अचानक आग लगी। इसके बाद हवा के झोंकों से उड़ती चिंगारियों ने आसपास के कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि अधिकांश किसान अपना अनाज पहले ही घर ले जा चुके थे। यह भी पढ़ें- अचानक लगी आग से एक दर्जन किसानों का भूसा और फसलें जलीं आग इतनी भीषण थी कि करीब एक किमी दूर से ही लपटें और धुआं साफ नजर आ रहा था। करीब आधा किमी में संचालित गौशाला के साथ ही बस्ती होने से लोगों में दहशत का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.