सिद्धार्थ, अप्रैल 2 -- खेसरहा, हिन्दुस्तान संवाद। खेसरहा थाना क्षेत्र के अर्जी गांव के पश्चिम सिवान में बुधवार को अचानक लगी आग से सात बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।अर्जी गांव के पश्चिम सिवान में बुधवार दोपहर को अचानक आग लग गई। इसमें लगी आग में गांव के करम हुसैन पुत्र अली हसन, तबारक पुत्र नेवास, राजू पुत्र सतई, अब्दुल सलाम पुत्र जैनुद्दीन, रमजान अली पुत्र हैसियतदार, सौदा हुसैन पुत्र हैसियतदार आदि की खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सिवान में लगी आग बुझाने को पूरा गांव उमड़ पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।वहीं इटवा तहसील क्षेत्र के परसोहिया तिवारी गांव के दक्षिण सिवान में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते गेहूं की खड़ी फसल को चपेट में ले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.