मधुबनी, मार्च 6 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। बिस्फी थाना क्षेत्र के भरनटोले में बीते रविवार की रात ब्रजमोहन महतो तथा लुचाई महतो के आवासीय सह मवेशी घर में आग लग गयी। आग से हजारों रूपये का सामान के अलावे दोनों भाइयों की चार भैंस, 15 बकरियां भी झुलस गयी। लुचाई महतो की लड़की की शादी नौ मार्च को है। शादी से पहले ही अगलगी की घटना से परिवार के लोग सकते में हैं। इधर लुचाई महतो ने बिस्फी थाना में आवेदन देकर गांव के ही किशन महतो के विरूद्ध पूर्व दुश्मनी को लेकर आग लगा देने का आरोप लगाया है। आवेदन में पहले भी आग लगाने तथा परिवार को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर सीओ संतोष कुमार सिंह तथा बिस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार मौके पर पहुंच कर आग से हुई क्षति का जायजा लिया। बिस्फी थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर जां...