चम्पावत, मार्च 3 -- लोहाघाट से सटी वन पंचायत सुंई डुंगरी का जंगल में दूसरी बार आग की चपेट में आ गया। वन विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद सुंई डुंगरी के आसपास के जंगल में आग लग गई। लोगों ने बताया कि रविवार को भी झूमाधुरी के जंगलों में आग लगी थी। जिसे वन विभाग ने बुझा दिया। उन्होंने बताया कि सोमवार से फिर क्षेत्र के आसपास आग लग गई। जिस कारण क्षेत्र में धुंआ फैल गया। आग से बांज, बुरांश, देवदार और अन्य प्रजातियों के पेड़ प्रभावित हुए हैं। वन विभाग के रेंजर एनडी पांडेय ने बताया कि सूचना मिलने के बाद आग बुझा दी गई। उन्होंने बताया कि वन कर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.