औरंगाबाद, जून 29 -- अनुमंडल अग्निशमालय दाउदनगर द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन जागरूकता अभियान एवं मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों, आम लोगों तथा जीविका दीदियों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। देवकुण्ड थाना क्षेत्र में अग्निशमन कर्मियों द्वारा हसपुरा प्रखंड की पंचायत मलहारा के वार्ड चार एवं वार्ड पांच में ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। वहीं वार्ड छह में जीविका दीदियों के साथ विशेष बैठक कर मॉकड्रिल किया गया। इसके अलावा गोह प्रखंड की पंचायत हथियारा के वार्ड चार में अग्नि सुरक्षा से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी दी गई तथा पंपलेट वितरित किए गए। ओबरा थाना क्षेत्र में भी कई स्थानों पर मॉकड्रिल कर लोगों को सतर्क किया गया। यह भी पढ़ें- आग से सुरक्षा को लेकर कई गांवों में किया मॉकड्रिल सरसौल के वार्ड पांच में ...