रांची, अप्रैल 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत मंगलवार से हो गई। गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा के डीजी एमएस भाटिया ने बताया कि 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सप्ताह को 'सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज आग की रक्षा के लिए एक साथ' का थीम रखा गया है। इसके तहत आग की घटनाएं रोकने के साथ-साथ स्कूल, अस्पताल के लिए गाइडलाइंस भी जारी की गई हैं। वहीं, आम लोगों से भी अग्निकांड से बचने के लिए अपील करते हुए कई सुझाव दिए गए हैं। स्कूलों के लिए कैसी हो सुरक्षा- स्कूल की हर मंजिल, लैब, रसोई के पास पर्याप्त संख्या में अग्निशमन यंत्र होने चाहिए। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत को बैज लगाया इसका नियमित निरीक्षण एवं सर्विसिंग जरूरी है।- धुंए या आग का पता चलते ही फौरन फायर अलार्म बजना च...