आग से सुरक्षा के लिए फायर ब्रिगेड अलर्ट, मार्च से बढ़ीं अगलगी की घटनाएं
बगहा, अप्रैल 6 -- बेतिया,हिंदुस्तान संवाददाता। जिले में मार्च माह की शुरुआत के साथ ही अगलगी की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है । जो हर साल की तरह अक्टूबर तक जारी रहने की आशंका है। इस वर्ष अब तक आग लगने की 37 घटनाएं हो चुकी हैं । जिससे प्रशासन और अग्निशमन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। आग लगने की अधिकांश घटनाएं खाना बनाने के दौरान लापरवाही, मवेशियों के लिए जलाए गए अलाव और वद्यिुत शॉर्ट सर्किट के कारण हो रही हैं। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में यह समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। अग्निशमन विभाग ने इन घटनाओं से निपटने के लिए व्यापक तैयारी कर रखी है। जिले के तीनों अनुमंडलों में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की तैनाती की गई है। बेतिया अनुमंडल में तीन बड़ी और पांच छोटी, नरकटियागंज में दो बड़ी और पांच छोटी तथा बगहा अनुमंडल में दो बड़ी और दस छोटी दम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.