अयोध्या, अप्रैल 19 -- मिल्कीपुर। रविवार दोपहर मिल्कीपुर क्षेत्र के ग्राम सभा मजनाई स्थित तुलसी शुक्ल का पुरवा के पास जंगल में लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती हुई किसानों के खेतों तक पहुंच गई, जिससे लगभग सात बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव के निवासी चंद्रकेश शुक्ला ने तुरंत अग्निशमन विभाग को अवगत कराया। सूचना पाकर अग्निशमन दस्ता और थाना इनायतनगर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। आगजनी में धम्मे यादव (निवासी पलिया), रामविलास शुक्ला, दूधनाथ शुक्ला और स्वामीनाथ शुक्ला (सभी निवासी तुलसी शुक्ल का पुरवा) की गेहूं की खड़ी फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। यह भी पढ़ें- आग से दो गांव में पांच बीघा गेहूं की फसल जली यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.